Om Jai Narsingh Hare

Om Jai Narsingh Hare

ॐ जय नरसिंह हरे,प्रभु जय नरसिंह हरे।

NarasimhaHindi

यह एक पवित्र आरती है जो भक्ति और श्रद्धा के साथ गाई जाती है।

0 views
॥ श्री नृसिंह भगवान की आरती ॥

ॐ जय नरसिंह हरे,प्रभु जय नरसिंह हरे।
स्तम्भ फाड़ प्रभु प्रकटे,स्तम्भ फाड़ प्रभु प्रकटे,जन का ताप हरे॥

ॐ जय नरसिंह हरे॥

तुम हो दीन दयाला, भक्तन हितकारी,प्रभु भक्तन हितकारी।
अद्भुत रूप बनाकर,अद्भुत रूप बनाकर,प्रकटे भय हारी॥

ॐ जय नरसिंह हरे॥

सबके हृदय विदारण, दुस्यु जियो मारी,प्रभु दुस्यु जियो मारी।
दास जान अपनायो,दास जान अपनायो,जन पर कृपा करी॥

ॐ जय नरसिंह हरे॥

ब्रह्मा करत आरती, माला पहिनावे,प्रभु माला पहिनावे।
शिवजी जय जय कहकर,पुष्पन बरसावे॥

ॐ जय नरसिंह हरे॥
Om Jai Narsingh Hare - ॐ जय नरसिंह हरे,प्रभु जय नरसिंह हरे। - Narasimha | Adhyatmic